0 0
56 साल के टीचर ने किया 20 साल की छात्रा से शादी - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 3 Second

डंडई – थाना क्षेत्र के बाबा मगरदह महादेव मंदिर में 4 बच्चों के 56 वर्षीय पिता ने अपनी बेटी के शादी के एक के दिन पूर्व अपनी तीसरी शादी रचाई। जिससे क्षेत्र में दिनभर चर्चा का विषय रहा। जानकारी के अनुसार लवाही कला गांव निवासी शिव प्रसाद बैध ने गांव के ही चूल्हन प्रजापति के नाबालिग पुत्री रीमा कुमारी को करीब 4 वर्ष पूर्व ट्यूशन पढ़ानेेे के दौरान अपने प्रेम के जाल में फंसा लिया था। जब लड़की मैट्रिक की परीक्षा में फेल हो गई तो लड़की के पिता ने वहां ट्यूशन पढ़ने से अपनी लड़की को मना कर दिया। इसके बाद लड़की के पिता ने अपने गांव समाज के लोगों को इसकी जानकारी दी और थाना पहुंचकर कार्रवाई करने की मांग की। प्राप्त आवेदन के आलोक में थाना प्रभारी सुनील पटेल ने रात्रि के समय उसके घर पहुंच चूल्हान को खोजबीन करने लगे।

https://youtu.be/1JguL-r3Gg0

समाज के लोगों को जानकारी होते ही थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को पूर्व की घटनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके बाद थाना प्रभारी ने शिवप्रसाद को बुलाया और लड़की के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान वैध ने कबूल किया कि लड़की को हम ही रखे हुए हैं इसके बाद लड़की को लाने को कहा गया। और लड़की को लेने के लिए परिजनों के साथ छत्तीसगढ़ भेजा गया और लड़की लाया गया इसके बाद पूछताछ में पता चला कि लड़की का एक बच्चा भी है और वह बालिक हो चुकी है। इसके बाद मड़वा में दोनों का शादी कराने का निर्णय लिया गया, वहीं ग्रामीणों ने लड़की से हुए अत्याचार को लेकर न्याय की मांग करने लगे तत्पश्चात समाज और प्रशासन ने दोनो को लवाही कला गांव स्थित एक उक्त मंदिर में शादी कराई।शादी की सारी रस्में हिंदू रीति रिवाज के साथ पूरी की गई। घर से बरात गाजे-बाजे के साथ निकली जिसमें गांव के सैकड़ों लोगों और दोनों तरफ के समाज के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे और शादी संपन्न कराई गई। इस दौरान खबर संकलन करने गए उक्त मंदिर परिसर में स्थानीय पत्रकारों को तलाशी ली गई जिसको देख ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress