ईद पर्व मनाने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न
मंझिआंव से संवाददाता अमित कुमार
ईद पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी रामजी प्रसाद गुप्ता ने किया। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट ना शेयर करें ताकि लोगो आहत न हों। वहीं उन्होंने कोविड-19 गाइडलाइन पालन करने का भी निर्देश दिया है। वहीं उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र छोड़कर पूरे परिक्षेत्र में 144 धारा लागू रहेगा। वही अंचलाधिकारी रामजी प्रसाद गुप्ता ने युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शन करते हुए कहा कि जो अभी नवनिर्मित सड़क का निर्माण हुआ है।
कृपया युवा वर्ग के लोग अपने दोपहिया व चार पहिया वाहनों को धीमी गति से तेरी बहन करो अपने मार्ग को प्रशस्त करें।वहीं उपस्थित थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो ने कहा कि किसी भी प्रकार का असामाजिक तत्व यदि शरारती करते पकड़े गए तो वह किसी भी तरह से बख्शे नहीं जाएंगे। बैठक में उपस्थित हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी नीतीश कुमार भास्कर ने लोगों से अपील किया है कि दोनों समुदाय के लोग आपस में मिलजुल कर ईद पर्व को सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। मौके पर
युवा समाजसेवी मारुतनंदन सोनी, वीरेंद्र नाथ दुबे, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष डॉक्टर एसएन त्रिपाठी, तथा कई पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं गण्यमान लोग उपस्थित थे
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating