बंशीधर नगर (गढ़वा):- त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के तीसरे चरण के नामांकन के छठे दिन शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार के समक्ष पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक विभिन्न प्रखंडों के 130 अभ्यर्थियों ने अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। इसमें 92 महिला व 38 पुरुषों का नाम शामिल है। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक खरौंधी प्रखंड से 12 महिला व 5 पुरुष, केतार प्रखंड से 15 महिला व 13 पुरुष, भवनाथपुर प्रखंड से 11 महिला व 5 पुरुष, श्री बंशीधर नगर प्रखंड से 14 महिला व 7 पुरुष, विशुनपुरा प्रखंड से 4 महिला व एक पुरुष, रमुना प्रखंड से 17 महिला व दो पुरुष, सगमा प्रखंड से 12 महिला व एक पुरुष तथा धुरकी प्रखंड से 7 महिला व 4 पुरुषों ने अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने वालों में पुरुषों से अधिक संख्या महिलाओं की दिख रही है।
