शांतिपूर्ण माहौल से सरस्वती पूजा मनाने को लेकर थाना परिसर में किया गया शांति समिति की बैठक
शांतिपूर्ण माहौल से सरस्वती पूजा मनाने को लेकर थाना परिसर में किया गया शांति समिति की बैठक
धुरकी से बिनोद पटेल की रिपोर्ट
शांतिपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजनोत्सव संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई बीडीओ रौशन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के ग्रामीण के अलावा पंचायत प्रतिनिधि व आम प्रबुद्ध लोग शामिल हुए।
बीडीओ ने कहा की पूर्व की तरह ही इस बार भी सरस्वती पूजा शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण क्षेत्र में मनाएं। इसके लिए सभी पूजा कमेटी को ध्यान देना अनिवार्य है। पूजा स्थल पर डीजे पर प्रतिबंध है। उन्होंने पूजा कमेटियों से हुड़दंगियों पर नजर रखने एवं तुरंत सूचना थाना को देने की बात कही। वही थाना प्रभारी सदानन्द कुमार ने बताया कि सरकार के गाईड लाइन को लेकर जारी दिशा निर्देश का पालन करते हुए आयोजकों द्वारा पूजा की जाएगी। जहां सभी लोग मास्क पहनकर भाग लेंगे। पूजा स्थल पर डीजे का प्रयोग नहीं करना है। और ससमय मूर्ती विसर्जन कर ले।
बिना किसी तामझाम का अगले दिन प्रतिमा विसर्जन करने की बात कही गई। साथ ही कहा कि प्रत्येक पूजा पंडालों पर प्रशासन के नजर रहेंगी। मौके पर बिस सुत्री ई ओबैदुल्लाह हल अंसारी ,कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोबिन अंसारी,देवचंद यादव,अरविन्द यादव,एजाज अंसारी,सहादत अंसारी,शैलेश यादव,बेलाल अंसारी, सहित अन्य मुख्य रूप से मौजूद थे।
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating