ग्रामीणों से समूह से पैसा दिलवाने के नाम पर लाभुकों से पैसा लेकर हुआ फरार।
ग्रामीणों से समूह से पैसा दिलवाने के नाम पर लाभुकों से पैसा लेकर हुआ फरार।
मंझिआंव से संवाददाता अमित कुमार की रिपोर्ट
नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 04 ग्राम गहिडी में
महिला समूह से एक लाख से दो लाख पचप्पन हजार रुपये पैसा दिलवाने का झांसा देकर 20 महिला लाभुकों से 500-500 सौ रुपये कोर्ट से एफेडेविट बनवाने के नाम पर ₹10000 लेकर रफूचक्कर हो गया।
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि कैपिटल ट्रस्ट माइक्रो क्रेडिट के नाम पर दो लड़के आये और कहे कि हम लोग समूह से पैसा दिलवाते हैं हम लोग कैपिटल ट्रस्ट माइक्रो क्रेडिट का एजेंट हैं वही लाभुकों से कागजात के रूप में
पति-पत्नी का आधार कार्ड का छाया प्रति, राशन कार्ड,पैन कार्ड पहचान पत्र में से किसी एक का छाया प्रति, तथा बैंक का पासबुक मांगा, जिसके झांसे में आकर 20 लाभुकों ने सभी कागजात फर्जी एजेंट के पास जमा किया, इसके बाद फर्जी एजेंट ने कहा कि हम लोग पुनः 3 फरवरी 2022 को आएंगे। इसके बाद आप सभी को पैसा बैंक खाते में चला जाएगा। 3 तारीख के बाद जब लाभुकों ने फोन लगाया तो उन सभी का फोन स्विच ऑफ आ रहा है।
दोनों फर्जीवाड़े एजेंट ने कैपिटल ट्रस्ट माइक्रो क्रेडिट पैसा जमा एवं निकासी का सूची भी उपलब्ध कराया।
वहीं इस फर्जीवाड़े की घटना से सभी ग्रामीण आहत है।
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating