नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में विकास कार्य को लेकर हुई बैठक।
बंशीधर नगर (गढ़वा):- नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में मंगलवार को अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी की अगुवाई में बैठक हुई। इसमें नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों व पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णय तथा दिए गए निर्देशों की समीक्षा किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी आलोक कुमार ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए समय सीमा के अंदर विकास कार्यों का निर्माण कार्य पूरा करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित राशि की भुगतान लाभुकों के खाते में अभिलंब करने, मॉनसून से पहले नगर पंचायत क्षेत्र के सभी नालियों की सफाई कार्य पूरा करने, 15 वें वित्त की राशि से निविदा की प्रक्रिया पूर्ण हो चुके विकास कार्यों को एक सप्ताह के अंदर धरातल पर उतारने, एक सप्ताह के अंदर यदि जो संवेदक अपना एकरारनामा कर निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं करता है तो उसे ब्लैक लिस्टेड करने, जो व्यवसायी ट्रेड लाइसेंस नहीं लिए हैं उन्हें अभिलंब ट्रेड लाइसेंस लेने, अन्यथा पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मौके पर नपं अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी, उपाध्यक्ष लता देवी, कार्यपालक पदाधिकारी आलोक कुमार, नगर प्रबंधक रवि कुमार, वार्ड पार्षद नीरज कुमार, वार्ड पार्षद राजेश कुमार, वार्ड पार्षद कामेश राम, वार्ड पार्षद मीरा देवी सहित सभी वार्ड पार्षद व कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating