विवाहित महिला को हुआ एक लड़के से प्यार, फिर क्या हुआ Jharkhand News
झारखंड के चतरा जिले में एक प्रेम विवाह इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। बताया जा रहा है कि विवाहिता पर प्रेम का परवान इस कदर चढ़ा कि वह अपने पति को ठुकरा कर प्रेमी के साथ शादी कर ली। दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर बिना लग्न व मुहूर्त के अचानक गाजे-बाजे के साथ मंगलवार की देर शाम अपने घर गिद्धौर पहुंचा।गाजे-बाजे के साथ सजी गाड़ी को देख कर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।
मिली जानकारी के मुताबिक जिले के गिद्धौर निवासी प्रकाश की शादी एक वर्ष पूर्व लोवागड़ा की अर्चना कुमारी के साथ हुई थी। लेकिन दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ता गया। शादी के कुछ दिन के बाद से ही अर्चना व निलेश के बीच प्रेम परवान चढ़ने लगा। ग्रामीणों ने बताया कि लखन दांगी के पुत्र निलेश कुमार व विवाहिता अर्चना कुमारी के साथ छह माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के कुछ दिनों के बाद से ही इन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। मंगलवार की देर शाम प्रेमी युवक प्रेमिका के मायके पहुंच गया और उसके परिजनों के समक्ष विवाह करने की इच्छा जतायी। ग्रामीणों ने दोनों की रजामंदी से मौके पर ही विवाह रचा दिया। दूसरी तरफ दूल्हे के घर वालों को इसकी खबर भी नहीं थी। यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
पलामू में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का हुआ आयोजन!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा का आयोजन पलामू के चैनपुर में समस्त कमलापुरी समाज के...
Average Rating