नवनिर्वाचित मुखिया प्रमोद कुमार ने चार महीनों से असाध्य बीमारी से ग्रसित व्यक्ति का किया आर्थिक सहयोग।
केतार पंचायत अन्तर्गरत केतरी निवासी धनन्जय चौधरी के 18 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार चौधरी पिछले चार महीनों से असाध्य बीमारी से ग्रसित है। बीमारी से ग्रसित धीरज कुमार चौधरी के पिता धन्नजय चौधरी ने बताया कि मेरा बेटा का लिभर में इंफेक्शन पिछले चार महीनों से है,कोई भी भोजन करने पर उलटी होने लगती है, केवल जूस पीकर एक महीने से जीवित है ,हमेशा पेट में दर्द होते रहता है । इसको इलाज के लिए गढ़वा ,मेदिनीनगर सहित अन्य जगहों पर इलाज कराया जो ठीक नही हो रहा है मेरा आर्थिक स्थिति खराब है ।
इस बीमारी की सूचना मिलते ही केतार नवनिर्वाचित मुखिया प्रमोद कुमार ने धनन्जय चौधरी के घर पहुँचकर आर्थिक सहायता की तथा बेहतर इलाज के लिए रिम्स राँची में रेफर हेतु बीडीओ मुकेश मछुआ से बात की।असाध्य बीमारी में सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री असाध्य बीमारी हेतु मिलने वाली अनुदानित राशि को लेकर आवश्यक कागजात पर बीडीओ मुकेश मछुआ से अनुसंशा कराकर प्रखण्ड कार्यलय द्वारा सिविल सर्जन के नाम से अनुदानित राशि के लिए पत्र निर्गर्त कराया।ताकि धनन्जय चौधरी के बेटे को बेहतर इलाज हो सके।नवनिर्वाचित मुखिया प्रमोद कुमार ने कहा कि पंचायत में कोई भी व्यक्ति बिना पैसे के लिए इलाज से वंचित नही रहेगा उसे बेहतर इलाज के लिए हर सम्भव प्रयास करूंगा। इस मौके पर वार्ड सदस्य संजय पाल, अमित पटेल,मनोज कुमार,अवध ठाकुर, जयशंकर कमलापुरी , अछेवट चौधरी, धनन्जय चौधरी,उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating