अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना प्रखंड के सिलीदाग पंचायत सचिवालय के प्रांगण में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में अंचलाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी सतीश कुमार सिन्हा द्वारा सिलीदाग पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया अनीता देवी एवं सभी वार्ड सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिसके बाद उपमुखिया के चुनाव के लिए दो उम्मीदवार सुनीता देवी एवं पूनम देवी का नाम आया। उपमुखिया के चुनाव में सुनीता देवी को 8 वोट एवं पूनम देवी को 4 वोट मिले। इस चुनाव में सुनीता देवी ने जीत दर्ज करते हुए उपमुखिया चुनी गई। इस अवसर पर मुखिया अनीता देवी ने कहा कि जिस उम्मीद व विश्वास से जनता ने पंचायत में विकास को तीव्र गति देने के लिए उन्हें अपना समर्थन दिया है। उस उम्मीद व विश्वास को कायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता के हर सुख दुख में वे उनके भावनाओं के अनुसार कदम से कदम मिलाकर कार्य करने के लिए कृत संकल्पित हैं। अवसर पर राजस्व कर्मचारी दिवाकर सिंह, सीताराम बडाईक, पंचायत सेवक सुरेंद्र सिंह, वार्ड सदस्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, दीपक कुमार पासी, प्रदीप कुमार, नैना देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply