Palamu news: बंद बोरे में मिला लड़की का शव
रेलवे ट्रेक से बोरे में बंद लड़की का शव बरामद हुआ है…
पलामू ज़िला ब्यूरो लवकुश सिंह की रिपोर्ट…
पलामू से इस वक्त एक बड़ी ख़बर आ रही है। ख़बर के अनुसार रेहला थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक लड़की का शव बंद बोरे से बरामद हुआ। बुधवार की सुबह जब ग्रामीण टहलने के लिए बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि बोरे में एक शव पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को फेंका गया है। बोरे में बंद लड़की के कपड़े फटे हुए थे। मौके से काले रंग का एक बैग भी मिला है।
घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर राजबल्लभ और रेहला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । इस सम्बंध में रेहला थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है।
Read Time:1 Minute, 33 Second