0 0
Read Time:2 Minute, 29 Second



Garhwa: वज्रपात से नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य की मौत


बड़ी खबर गढ़वा के धुरकी से आई है.. अभि हाल में हुए झारखंड पंचायत चुनाव में मृतक वार्ड सदस्य के पद पर जीता था…

गढ़वा दृष्टि संवाददाता अरमान खान की रिपोर्ट

धुरकी थाना क्षेत्र के खुटिया पंचायत अंतर्गत
परासपानी खुर्द निवासी सुरेंद्र यादव की मौत वज्रपात से शनिवार को 3 बजे हो गई। सुरेंद्र यादव खुटिया पंचायत के वार्ड संख्या 9 के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य चुने गए थे । इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया उनके घर परिवार के लोग लोगों का रो रो कर बुरा हाल था । प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेंद्र यादव अपने घर से दक्षिण दिशा की ओर लगे महुआ के पेड़ के नीचे डोरी चुन रहे थे। उसी वक्त तेज आंधी और तूफान के साथ वज्रपात हुई जिसमें सुरेंद्र यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सुरेंद्र यादव के दो पुत्र एवं एक पुत्री थी सुरेंद्र यादव का मुख्य पेशा खेती था। घटना की खबर मिलते ही सुनकर प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी श्री सदानंद कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की पूर्ण जानकारी ली एवं उनके परिवार वालों को ढांढस बंधाते हुए सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। इधर मृतक के घर खुटिया पंचायत के मुखिया नजारा बीबी एवं मुखिया प्रतिनिधि इस्लाम खान, उप मुखिया सहित समाजसेवी एवं गणमान्य व्यक्ति उनके घर आकर परिवार को सरकारी लाभ दिलाने के लिए भरोसा दिलाया एवं इस दुख की घड़ी में दुख सहने की मनोबल बढ़ाया मृतक सुरेंद्र यादव के घर पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

https://youtu.be/fgLeqorrQvQ

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *