0 0
Read Time:2 Minute, 49 Second


डाल्टनगंज शहर में सेल्स मैनेजर को गोली मारकर हत्या


डाल्टनगंज शहर में एक सेल्स मैनेजर को अपराधियों ने दीनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी, सेल्स मैनेजर हत्याकांड मामले में पलामू पुलिस ने किया एसआईटी का गठन, बड़ी खबर पलामू से आई है.. तीन अपराधियो ने डाल्टनगंज शहर में दिया बडी घटना को अंजाम

शनिवार को रेड़मा में सेल्स मैनेजर अंजनी कुमार सिन्हा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब इस हत्याकांड मामले में पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर एसडीपीओ सुरजीत कुमार ने एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी का नेतृत्व टाउन थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा कर रहे हैं। इस टीम में सब इंस्पेक्टर सौरभ कुमार, अमित कुमार सिंह, नकुल शाह और एएसआई नबी अंसारी आदि का भी नाम शामिल हैं। बता दें कि काफिला मोटर पार्ट्स कंपनी के सेल्स मैनेजर अंजनी कुमार सिन्हा की पलामू के रेड़मा में शानिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद उन्हें एमएमसीएच में भर्ती करवाया गया था। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स रेफर किया गया था।

जिसके बाद रिम्स ले जाने के क्रम में कुडू में उनकी मृत्यु हो गई थी। अंजनी कुमार सिन्हा के शव का पोस्टमार्टम रविवार को रिम्स में हुआ। एसआई नबी अंसारी ने मामले में मृतक के परिजनों का बयान लिया । पूरे मामले में मेदिनीनगर टाउन थाना में एक दुकानदार के बयान के आधार पर तीन अज्ञात अपराधियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।फिलहाल अनिल कुमार सिन्हा के हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने भी किसी दुश्मनी की आशंका से इंकार किया है। पूरे मामले में पुलिस को जो सीसीटीवी फुटेज मिला है उसका पुलिस अधिकारी अध्ययन कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार बाहर के अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पहले अपराधियों ने रेकी की उसके बाद सेल्स मैनेजर को गोली मारी।

https://youtu.be/nBTiRYcRiLM

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *