Read Time:39 Second

केतार प्रखंड के भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। साथ ही योग अपनाने एवं इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश देते हुए कहा कि योग मानसिक शक्ति को बढ़ाता है और शारीरिक क्षमता का विकास करते हुए मानव जीवन को सहज ,निरोग एवं स्वस्थ रखने में मदद करता है। योग हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक है।



