मंझिआंव से संवाददाता अमित कुमार की रिपोर्ट
मंझिआंव।गढ़वा। नगर पंचायत क्षेत्र के युवा समाजसेवी, गढ़वा जिला ओबीसी कांग्रेस प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सह नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भावी प्रत्याशी मारुतनंदन सोनी ने घृतिकर अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी पर रोक लगाने एवं पूर्व के मुताबिक घृतिकर कर वसूली करने को लेकर गढ़वा जिला उपायुक्त राजेश कुमार घोलप लिखित आवेदन सौंपा।उन्होंने कहा की वित्तीय वर्ष 2022-23 में पूर्व के वर्षों से
लगभग 4 गुना घृतिकर अप्रत्याशित रूप में बृद्धि हुई है।वहीं उन्होंने कहा की प्रॉपर्टी कर में वृद्धि होने के कारण यहां कि आमजनों पर काफी वित्तीय बोझ बढ़ गया है ज्ञातव्य हो कि क्षेत्र ना कोई सरकारी फैक्ट्री, प्राइवेट फैक्ट्री, सरकारी जॉब, करने वाले लोग वाले लोग निवास करते हैं नगर पंचायत क्षेत्र के लोग कृषि पर निर्भर रहते हैं जिससे 4 गुना अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी घृतिकर चुकाने में असमर्थ हैं गौरतलब है कि कोरोना महामारी होने के कारण लोगों का काफी आर्थिक नुकसान हुआ है जिसके कारण लोग प्रॉपर्टी कर चुकाने में असमर्थ हो जा रहे हैं जिसे यहां के आमजनों में घृतिकर अप्रत्याशित रूप से 4 गुना बढ़ोतरी से लोगो में आक्रोश है।
नगर पंचायत क्षेत्र के समाजसेवी सोनी ने माननीय मुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार से आग्रह किया है कि नगर पंचायत मंझिआंव के आमजनों के सुविधा हेतु पूर्व से लागू प्रॉपर्टी कर के आधार पर ही वसूली हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाए जिससे कि नगर पंचायत मंझिआंव की समस्त जनता को प्रॉपर्टी कर भरने में सहूलियत हो सकें। वही नगर पंचायत क्षेत्र के युवा समाजसेवी मारुत नंदन सोनी ने कहा कि इस संबंध में हमारे आग्रह के बाद भी राज्य सरकार के द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है तो जल्द से जल्द नियम संगत शांतिपूर्ण आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन की जाएगी। वहीं उन्होंने मूलभूत एवं कल्याणकारी सुविधा जैसे बिजली पानी का भी जिक्र किया है उन्होंने कहा है कि नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली पानी की बहुत बड़ी किल्लत है जो आम जनों की परेशानियों का सबक बना हुआ है।
Read Time:3 Minute, 17 Second