0 0
Read Time:2 Minute, 59 Second

भूमि विवाद में चली गोली

गुस्साए ग्रामीणों ने दो अपराधियों को पत्थर से कूच कर मौत के घाट उतारा



दो अपराधि सहित तीन की मौत

बड़ी ख़बर झारखंड के गढ़वा ज़िला से आई है… बेखौफ अपराधि पहले धमकी देते हैं फिर गांव में आकर हत्या,

गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव में भूमि विवाद को लेकर बुधवार की देर रात कामेश्वर सिंह का पुत्र विमल सिंह को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद अपराधियों के द्वारा अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों ने अपराधियों में से दो लोगों को पत्थर से मारपीट कर घटनास्थल पर ही मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार मृतक सदर थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव निवासी कृष्णा पासवान 28 वर्ष उसी गांव के संतोष चंद्रवंशी 30 वर्ष बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आई है। घायल को बेहतर ईलाज के लिए बाहर लेकर जानें के क्रम में उसने दम तोड़ दिया। जबकि मृतक दोनों शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया गया कि कुछ दिन पूर्व विमल सिंह को श्याम राज शर्मा के द्वारा विमल सिंह व उसके दोनों भाई को फोन पर 24 घंटे के अंदर देख लेने की धमकी दिया गया था। जिसके बाद विमल सिंह के भाई के द्वारा इसकी सूचना गढ़वा पुलिस को दी गई थी। बिना किसी डर भय के अपराधी आते हैं और जिसे धमकी दी थी फिर उसे गोली मार दी। गांव के ग्रामीण भी जमा हो गए। ग्रामीणों को देखकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू दी फिर गुस्साए ग्रामिणों ने बुधवार की देर रात घटना को अंजाम देने पहुंचे दो अपराधियों को पत्थर से मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया। इधर घटना के बाद एसडीपीओ अवध कुमार यादव प्रभारी थाना प्रभारी राजीव कुमार एसआई अभिमन्यु कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गढ़वा दृष्टि को सब्सक्राइब करें।

https://youtu.be/blJJN3svsUA

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *