0 0
दूल्हे ने की हर्ष फायरिंगआर्मी जवान दोस्त की मौत - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 53 Second

दूल्हे ने की हर्ष फायरिंग
आर्मी जवान दोस्त की मौत

आए दिन हर्ष फायरिंग में लोगों की जान जाने की ख़बर आते ही रहती है..


उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में सेना के जवान को गोली लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस खौफनाक घटना से पलभर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। छूटी में घर आए सेना के जवान अपने दोस्त की शादी में गए थें तभी यह दर्दनाक हादसा घटित हो गई।

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के महुआरी तेंदू निवासी बाबूलाल यादव उम्र 35 वर्ष सेना के जवान थे। कुछ दिन पहले छुट्टी पर अपने घर आए थे। मंगलवार की शाम बाबूलाल शादी समारोह में शामिल होने के लिए राबर्ट्सगंज स्थित आशीर्वाद लॉन में गए थे।इसमें मनीष मद्धेशिया नाम के एक व्यक्ति की शादी थी। शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में बाबूलाल को गोली लग गई। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद कुछ लोग बाबूलाल को लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में बाबूलाल को मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना मिलते ही साथ में गए लोग शव छोड़ कर फरार हो गए। अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही बाबूलाल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस बुधवार सुबह अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे से शव अस्पताल लाने वालों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस कई बिंदुओं से जांच कर रही है।

एसपी एपी सिंह ने बताया कि पुलिस को बाबू लाल के परिवार की तरफ से हत्या की तहरीर मिली है. उस पर कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपी दूल्हे मनीष मद्धेशिया को हिरासत में ले लिया गया है. उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली गई है.

https://youtu.be/ONw6chaoZbQ

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress