0 0
Read Time:1 Minute, 50 Second


शराब के नशे में युवक ने लगाईं फांसी, बड़ी खबर गढ़वा के भवनाथपुर से आई है.. जहां शराब के नशे में आकर युवक ने बड़ा कदम उठा लिया। रोते बिलखते तीन अबोध बच्चो को बेसहारा कर इस दुनिया को छोड़ चला गया। शराब पीना मौत का कारण भी बन सकता है, उसके नशे में मनुष्य के सोचने समझने की शक्ति शून्य हो जाती है। इस दौरान जो भी निर्णय लिया जाय वह गलत दिशा की ओर जाती है।

भवनाथपुर से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट

गढ़वा जिला के भवनाथपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मकरी के टोला ठेकुलिया में रामनाथ विश्वकर्मा के 40 वर्षीय पुत्र श्याम बिहारी विश्वकर्मा ने शराब के नशे में फांसी लगा ली। यह घटना शुक्रवार की शाम लगभग 6:00 बजे की है।

श्याम बिहारी की पत्नी एवं पुत्र ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश किया । लेकिन तब तक श्याम बिहारी फांसी लगा चुका था। घरवालों के शोर मचाने पर नजदीकी ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद परिजनों ने शव को घर लाया एवं अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गये।

मृतक अपने पीछे पत्नी सहित तीन बच्चे को छोड़ हमेशा के लिए चला गया।

https://youtu.be/LgKDmSjRI3w

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *