उप मुखिया शारदा पासवान ने प्रतिपूर्ति राशि का किया वितरण।
बंशीधर नगर (गढ़वा):- उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सिंहपुर में शनिवार को मध्यान भोजन की प्रतिपूर्ति राशि का वितरण छात्र-छात्राओं के बीच किया गया। राशि का वितरण नरही पंचायत के उप मुखिया शारदा पासवान, वार्ड सदस्य गुड़िया देवी, संयोजिका अनीता देवी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उदय कुमार ठाकुर के द्वारा किया गया। उप मुखिया शारदा पासवान ने कहा कि कोविड-19 के दौरान सरकार के द्वारा सभी तरह के शिक्षण संस्थान को बंद कर दिया गया था। उस समय के मध्यान भोजन की प्रतिपूर्ति राशि का वितरण छात्र-छात्राओं के बीच किया जा रहा है। उप मुखिया ने छात्र-छात्राओं से प्रतिदिन समय पर विद्यालय आकर विद्या अर्जित करने का अनुरोध किया। विद्यालय के सहायक अध्यापक सह सचिव विनोद ठाकुर ने कहा कि सरकार के द्वारा आप छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति, निःशुल्क किताब, पोशाक, मध्यान भोजन आदि दिया जा रहा है। उपस्थित अभिभावकों से अपने-अपने बच्चों को समय पर प्रतिदिन विद्यालय भेजने का आग्रह किया। कहा कि आप सभी के सहयोग से ही विद्यालय में संसाधन के साथ-साथ छात्र-छात्राओं में गुणात्मक सुधार होगा। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उदय कुमार ठाकुर, संयोजिका अनीता देवी, अभिभावक मनोज बैठा, मूंगा महतो, कुमारी देवी, विश्वनाथ पासवान, ममता कुंवर, रुदा देवी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं, अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating