0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second


जिम करने के दौरान युवक ने उठाया वजन

वजन उठाते ही 37 वर्षीय युवक हुआ बेहोश

लोगो ने उठाने की कोशिश की लेकिन नही उठा


मेदिनीनगर में जिम में वर्कआउट के दौरान एक 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई है. युवक पिछले तीन महीने से जिम में वर्कआउट कर रहा था. गुरुवार को जिम में वर्कआउट करने के बाद युवक ने वजन उठाना चाहा. लेकिन वजन उठाते के साथ ही वह बेहोश होकर गिर गया. मौके पर मौजूद साथियों ने पानी डालकर उसे होश में लाने का प्रयास किया. होश में नहीं आने पर युवक को एमएमसीएच में इलाज के लिए ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

संचालक कौशल यादव के मुताबिक पपलू ने गुरुवार को करीब आधा घंटा अलग-अलग तरह का वर्कआउट किया। इसी दौरान वजन उठाते हुए पपलू अचानक बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल एमएमसीएच इलाज के लिए लाया गया। जहां उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक युवक पपलू दीक्षित पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था और पलामू सेंट्रल जेल में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात था. यह घटना मेदिनीनगर के बस स्टैंड स्टेट फिटनेस क्लब जिम की है. मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चल पाएगा कि मौत कैसे हुई है. घटना के बाद जिम को बंद कर दिया गया है.

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *