पलामू एक्सप्रेस से 425 बोतल देसी शराब बरामद,
बरकाकाना से पटना जाने वाली पलामू एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13347 से गढ़वा रोड जंक्शन पर 425 बोतल देशी शराब बरामद की गई है।
सीआईसी सेक्शन के धनबाद रेल डिवीजन अंतर्गत गढ़वा रोड जंक्शन पर पलामू एक्सप्रेस से जीआरपी पुलिस ने 425 देसी शराब की बोतल जप्त किया है। आपको बता दें कि गढ़वा रोड जीआरपी पुलिस ने बरकाकाना से पटना जाने वाली पलामू एक्सप्रेस गाड़ी नंबर 13347 से बैग में रखे हुए चारटन निर्मित खंड देसी शराब की 425 बोतल ट्रेन चेकिंग के दौरान पकड़ा है। सभी देसी शराब बोतलों को पुलिस ने अपने कस्टडी में जप्त कर लिया है। वही गढ़वा रोड जीआरपी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि वरिय पदाधिकारी के निर्देशानुसार ट्रेन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें चेकिंग के दौरान 425 बोतल देसी शराब पकड़ा गया है। वहीं उन्होंने बताया कि अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अभियान जारी रहेगा।
Read Time:1 Minute, 26 Second