जिला सीनियर कबड्डी टीम का किया गया चयन
भवनाथपुर से संवाददाता जितेंद्र कुमार का रिपोर्ट
गढवा जिला के भवनाथपुर स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में आगामी 1 जुलाई से 3 जुलाई तक गढ़वा जिला कबड्डी संघ के तत्वाधान में आयोजित होने वाली 16वीं झारखंड राज्य सीनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंगलवार सुबह 9 बजे से हाई स्कूल मैदान में टीम का चयन किया गया। गढ़वा जिला कबड्डी संघ द्वारा जिले के सभी क्षेत्रों एवं क्लब से आए कबड्डी खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। खिलाडियों का ट्रायल संघ के अध्यक्ष विकास स्वदेशी व कोषाध्यक्ष प्रणव कुमार की निगरानी में जिला कब्बडी संघ सह आयोजन समिति के सचिव अजय गुप्ता, आयोजन समिति के अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, विमलेश कुमार, सोभनाथ शाह एवं नितीश यादव ने लिया। बालिका वर्ग में 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिनमें रानी कुमारी, बबिता कुमारी, प्रियांजली कुमारी, बेबी कुमारी, शोभा कुमारी, मोनिका कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, ज्योति कुमारी, सुमन कुमारी, करिश्मा कुमारी, रेखा कुमारी, पल्लवी कुमारी, संजना कुमारी, राधिका कुमारी व संगीता कुमारी को चयनित किया गया। जबकि प्रतियोगिता के लिए बालक वर्ग में भी 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
।। भवनाथपुर (श्री बंशीधर नगर):- “Style on Barber” मेंस पार्लर का हुआ शुभारंभ,ग्राहकों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं ।।
✍🏻 गढ़वा ब्यूरो अरमान खान भवनाथपुर (श्री बंशीधर नगर): स्थानीय बाजार भवनाथपुर बस्ती के मोड़ पर स्थित “Style on Barber”...
कैलान पंचायत में नीलांबर-पीतांबर फुटबॉल टूर्नामेंट मैच, कैलान ने 4-0 से बैगाडीह अरसली को हराया
भवनाथपुर से विशाल पटेल की रिपोर्ट भवनाथपुर। प्रखंड के कैलान पंचायत स्थित शिवाजी खेल मैदान में ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स क्लब...
संदेहास्पद स्थिति में मिला युवक का शव जांच मे जुटी पुलिस
भवनाथपुर सांवददाता ओस्ताज अंसारी की रिपोर्ट गढ़वा जिला के भवनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रजदहवा नदी के पास मंगलवार की देर...
सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए भवनाथपुर थाना मे किया गया शांति समिति की बैठक
भवनाथपुर संवाददाता ओस्ताज अंसारी को रिपोर्ट भवनाथपुर : सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर स्थानीय थाना परिसर में शुक्रवार...
दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर निकाली गई फ्लैग मार्च
भवनाथपुर सांवददाता ओस्ताज अंसारी भवनाथपुर। दुर्गापूजा एवं दशहरा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर निकली गई मोटरसाइकिल से निकाली गई फ्लैग...
Average Rating