सहायक पुलिस अपनी मांगों को लेकर मंत्री मिथिलेश ठाकुर से मिले।
गढ़वा जिला सहायक पुलिस के अध्यक्ष बसंत कुमार तुरिया, सचिव दुर्गेश राम, महामंत्री अशोक कुमार रवि कोषाध्यक्ष अखिलेश रजक एवं अन्य सहायक पुलिस, सेवा स्थायीकरण व अन्य मांगों को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से उनके आवास गढ़वा में मुलाकात किया
बताते चले की सहायक पुलिस वर्ष 2020 एवं 2021 में सेवा स्थायीकरण एवं मानदेय बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को लेकर रांची के मोराबादी में आंदोलन किया था वर्ष 2020 के आंदोलन में मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आश्वाशन पर आंदोलन खत्म किया गया था वही वर्ष 2021 के 38 दिनों के आंदोलन गृह सचिव एवं आईजी झारखंड रांची के लिखित आठ सूत्र मांगों पर साठ दिनों के अंदर सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्णय लेकर लागू करने के आश्वाशन तथा पूर्व विधायक बंधु तिर्की जी के वार्ता के साथ सहमति बनी थी।
आंदोलन के करीब आठ माह बीत जाने के बाद भी सहायक पुलिस के मांग पत्र में सरकार के सक्षम प्राधिकार द्वारा किसी प्रकार के निर्णय नही लिया गया है। और तो और अगस्त 2022 में राज्य के सभी सहायक पुलिस का अनुबंध समाप्त होने को है।इस संबंध में पुलिस मुख्यालय द्वारा दक्षिणी छोटा नागपुर सभी जिलों में सहायक पुलिस के सेवा विमुक्ति के संबंध में सभी एसपी को अग्रतर करवाई हेतु निर्देश मिल गया है।
सहायक पुलिस के अध्यक्ष बसंत कुमार तुरिया द्वारा बताया गया की मंत्री जी से आश्वाशन मिला की बहुत जल्द इनकी मांगे मानी जायेगी। इस संबंध में मंत्री जी को मुख्यमंत्री जी से बात हुई है।
अध्यक्ष बसंत कुमार तुरिया द्वारा यह भी बताया गया कि यदि जल्द में हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो हम सभी सहायक पुलिस अगस्त में बेरोजगार हो जायेंगे। ऐसी स्थिति मे हम सभी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating