आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामानुज प्रसाद के द्वारा शनिवार को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सहित कर्मियों के बीच बिरसा जीवन आयुष किट का किया वितरण
बंशीधर नगर (गढ़वा):- आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामानुज प्रसाद के द्वारा शनिवार को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सहित कर्मियों के बीच बिरसा जीवन आयुष किट का वितरण किया गया। सर्वप्रथम आयुष किट डॉ रामानुज प्रसाद की ओर से प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम को दिया गया। तत्पश्चात प्रखंड कार्यालय के कर्मियों को आयुष किट का वितरण किया गया। डॉ रामानुज प्रसाद ने बिरसा जीवन कीट के सेवन व उससे होने वाले लाभ की विस्तृत जानकारी सभी कर्मियों को दिया। इस अवसर पर डॉ रामानुज प्रसाद ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से आयुष विभाग के लिए एक सरकारी भवन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम ने कहा कि शीघ्र ही आयुष विभाग के लिए भवन उपलब्ध करा दिया जाएगा। मौके पर प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी उत्तम रंजन, कार्यालय सहायक अनिल सिंह, धनंजय कुमार सहित सभी कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating