हजारीबाग। मूर्ती विर्सजन के दौरान में दो गुटों में मारपीट एक की मौत
Jharkhand Hajaribag
झारखंड के हजारीबाग जिला से बड़ी खबर आ रही है जिला के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत नईटाव गांव में रविवार को सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान दो गुटों में मारपीट हुआ। इस दौरान गंभीर रूप से घायल को बरही अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। दोनों समुदायों में तनाव इतना बढ़ गया कि आक्रोशित भीड़ ने घर में आग लगाने की कोशिश की। इस क्रम में घर के बाहर खड़ी मारुति वैन में भीड़ में शामिल लोगों ने आग लगा दी। प्रशासन को स्थिति पर नियंत्रण बनाने के लिए कई राउंड गोलियां चलानी पड़ी।
वही मौके पर एसपी मनोज चौथे, डीसी आदित्य कुमार आनंद एसडीपीओ पूनम कुजुर डीएसपी नजीर अख्तर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे है। प्रशासन के द्वारा बताया गया कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे मामले के बारे में पूछताछ की जा रही है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पेड़ से लटकता मिला शव, पास में खड़ी मिला बाईक, बड़ी खबर झारखंड
बड़ी खबर हजारीबाग से आई है जहां पेड़ से लटकता युवक का शव बरामद किया गया है। लाश के पास...
पुलिस पर उग्रवादी हमला की योजना, तीन को किया गिरफ्तार।। Jharkhand Naxal News
झारखण्ड के खूँटी जिले के पुलिस की टीम पर हमला करने की योजना बना रहे तीन पीएलएफआई उग्रवादी को पुलिस...
झारखंड के 4 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद, बड़ी खबर झारखंड
सरस्वती पूजा विर्सजन के दौरान दो गुटों में हिसंक झड़प के बाद 17 वर्षीय रूपेश कुमार पिता सिकन्दर पांडेय की...
Average Rating