बाल सुधार गृह में बाल कैदियों के दो गुटों में जमकर मारपीट
झारखंड की राजधानी रांची के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में बाल कैदियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गयी, जिसमें आठ बाल कैदी घायल हो गये हैं. इनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सुरेन्द्र झा ने बताया कि डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में बाल कैदियों के दो गुटों में आज तड़के जमकर मारपीट हो गयी जिससे आठ बालक घायल हो गये, जिनमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है.
प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुछ बाल कैदियों को लगातार परेशान किया जा रहा था, इसी से आक्रोशित होकर बाल कैदियों ने अपने ही आठ साथियों को बेरहमी से पीटा जिससे उन्हें गंभीर चोटें आयी हैं.
सूत्रों ने बताया कि बाल कैदियों ने रॉड और डंडों का भी प्रयोग किया, लेकिन अब तक यह नहीं पता चल सका है कि यह सब सुधार गृह के भीतर कैसे पहुंचा. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामला दर्ज करके जांच की जा रही है.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के बैठक में प्रदेश युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष नितिन चंद्रवंशी व जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनें रोहित चंद्रवंशी
रांची। रांची प्रेस क्लब में रविवार को अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा झारखंड प्रदेश युवा इकाई की पहली बैठक आयोजित...
राँची :डीजीपी का आदेश, वर्दी के साथ अलग रंग के स्वेटर, जैकेट व जूता पहनने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई
संवाददाता दयानंद यादव (सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड) पुलिस वर्दी के साथ अलग-अलग रंगों के जैकेट, स्वेटर और जूता पहनने वाले...
कांग्रेस के निलंबित विधायकों पर बंगाल सीआईडी कर रही है जांच
अरमान खान की रिर्पोटरांची:-झारखंड कांग्रेस के निलंबित तीन विधायकों इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी की गिरफ्तारी के...
रांची विधानसभा में सदन के कार्यवाही के लिए “”विधायक #भानु प्रताप शाही”” को चुना गया अध्यक्ष
अरमान खान की रिर्पोटराँची:-झारखण्ड विधानसभा के मानसून सत्र के 4 अगस्त तक के लिए निलंबित होने के 24 घंटे के...
रांची में गलत काम करते महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा
रांची से बड़ी खबर आ रही है जहां होटलों में सेक्स रैकेट की सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते...
रुपेश पांडेय के परिजनों से मिलने पहुंचे कपिल मिश्रा को रांची एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोका।
झारखंड से बड़ी खबर आ रही है जहां बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को रांची एयरपोर्ट पर रोक दिया गया है....
Average Rating