प्रभारी पंचायत राज पदाधिकारी को मांग पत्र सौपते बीएलओ
श्री बंशीधर नगर-प्रखण्ड के बीएलओ ने सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के नाम लिखे मांग पत्र प्रभारी पंचायत राज पदाधिकारी उत्तम रंजन को देते हुये बीएलओ का मानदेय बढ़ाने व मोबाइल डाटा खर्च की राशि उपलब्ध कराने की मांग किया है.मांग पत्र में बीएलओ द्वारा कहा गया है कि बीएलओ के कार्य को देखते हुये तथा मोबाइल का डाटा खर्च अधिक होने के कारण निर्वाचन कार्य करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.विगत दो वर्षों से मोबाइल का डाटा खर्च बहुत अधिक बढ़ गया है.बीएलओ का पारिश्रमिक व डाटा खर्च मिलाकर वार्षिक मानदेय सात हजार रुपये बहुत ही कम है.मांग करने वालो में हृदया प्रसाद गुप्ता,रामचन्द्र महतो,अनूप कुमार विश्वकर्मा, अनूप कुमार ठाकुर,अनोज राम,उपेन्द्र पासवान,सुशील पांडेय,ज्ञान प्रकाश,अरविंद कुमार ठाकुर,आशीष कुमार,नंदलाल पांडेय,विनोद महतो,रेखा कुमारी श्रीवास्तव, फूल कुमारी देवी,सत्येन्द्र कुमार ठाकुर,कुसुम देवी,सरस्वती देवी,बबली देवी,शशि देवी सहित अन्य के नाम शामिल है.
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating