सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार को चार दिवसीय स्काउट एंड गाइड ट्रेनिंग का हुआ शुभारंभ।
श्री बंशीधर नगर(गढ़वा) स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार को चार दिवसीय स्काउट एंड गाइड ट्रेनिंग का शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने स्काउट एंड गाइड ध्वज का झंडोत्तोलन कर ट्रेनिंग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से भैया बहनों में शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है। इससे देश सेवा एवं अनुशासनप्रिय व्यवस्था व नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग अफसर विकास कुमार श्रीवास्तव ने सभी भैया बहनों को प्रेरित करते हुए कहा कि जो भी प्रशिक्षण मिले उसे आत्मसात कर कार्यरूप देंगे। इस प्रशिक्षण में बच्चों को 52 टोलियों(पेट्रोल) में बांट कर विभिन्न प्रकार के विधाओं की प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें मुख्य रुप से आज कुकिंग कार्य कराया गया। जिसमें भैया बहनों ने स्वयं की व्यवस्था से अपने टोलियां में विभिन्न प्रकार के व्यंजन ढोकला, बर्गर, पास्ता, चाऊमीन, लिटी-चोखा, समोसा, जूस इत्यादि बनाए गए। भैया बहन पूरे मैदान में नियत स्थान पर अपने भोजन बनाने वाले सामग्रियों के साथ कम समय में दिए गए टास्क को पूरा किया। शिविर में स्काउट एंड गाइड कैम्प ट्रेनर के रूप में प्रियांशु चौबे, साजन कुमार, मुखदेव ने अपनी भूमिका निभाई। इस शिविर में विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदीज उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating