बंशीधर नगर प्रखंड कार्यालय में फसल राहत योजना एवं केसीसी को लेकर हुई बैठक
श्री बंशीधर नगर(गढ़वा) प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को फसल राहत योजना एवं केसीसी को लेकर बैठक हुई। बैठक में केसीसी ऋण एवं झारखंड राज्य फसल राहत योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ श्रवण राम ने कहा कि इस वर्ष बारिश नहीं होने के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है। धान की रोपाई नहीं के बराबर हुई है वहीं मक्का एवं अरहर की भी बोआई किसान नहीं कर सके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को राहत देने के उद्देश्य से फसल राहत योजना का शुरुआत किया जा रहा है। इस योजना के तहत यदि फसल का 30 से 50 प्रतिशत तक नुकसान की स्थिति में 3000 रुपये प्रति एकड़ तथा 50 प्रतिशत से ऊपर नुकसान की स्थिति में किसानों को 5000 प्रति एकड़ अधिकतम 20000 रुपये तक फसल की क्षतिपूर्ति इस योजना के तहत दी जायेगी। उन्होंने कहा कि फसल राहत योजना का लाभ लेने के लिए किसानों का निबंधन किया जायेगा। इस मौके पर केसीसी ऋण के लिए 60 नये आवेदन भी प्राप्त हुए। मौके पर सीआई दुखन राम, राजस्व कर्मचारी रितेश सिन्हा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी- ज्ञानचंद केसरी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक दयानंद पांडेय, प्रखंड समन्वयक सरोज सोनकर, जेसेलपीएस अनुज सिंह, कृषि मित्र उपेंद्र, मूकेश शुक्ला, मूकेश तिवारी, दिलीप पटेल, शुशील सिंह, दीपक कुमार, रामबचन, अरुण चौबे, महिला समूह की कृति देवी, ममता देवी, पुष्पांजलि देवी, ज्ञानत देवी व प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating