मनमानी ढंग से किराया वसूल करने से ग्रामीणों में काफी आक्रोशित
राजकुमार साह के रिपोर्ट मेराल से
मेराल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत के बनुआ गांव में गाड़ी मालीक एवं ड्राइवर के द्वारा मनमानी ढंग से किराया वसूल करने से ग्रामीणों में काफी आक्रोशित हो गए। इससे आक्रोशित आसपास के ग्रामीणों एवं महिला समूह के लोगों ने बनुआ बंका मेराल मुख्यमार्ग को बनुआ गांव में जाम कर दिया। वाहन मालिकों द्वारा मनमानी ढंग से बनुवा मोड़ से मेराल तक 30 रुपए ,बनुआ से संगबरीया तक 20 रुपए तथा संगबरिया से मेराल के लिए 20 रुपए मनमानी ढंग से किराया वसूला जा रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश हो गया है।जाम के सूचना पर पर पंचायत के मुखिया संजय राम,बीडीसी प्रतिनिधि रमेश बैठा उपमुखिया आशिक अंसारी ने पहुंचकर लोगों की बातों को सुनते हुए मामले पर गंभीरता पूर्वक विचार किया। साथ ही वाहन मालिक, वाहन चालक एवं ग्रामीणों के साथ शांतिपूर्ण ढंग से बैठक कर किराया का निर्धारण किया। जिसमें दूरी के हिसाब से मेराल के लिए बनुवा से 20 रुपए एवं संगवरिया हॉस्पिटल के लिए 10 रुपए किराया निर्धारित किया। इसी तरह मेराल से संगबरीया तक 10 रुपए तथा मेराल से रजहारा बनुआ तक20 रुपए किराया निर्धारित किया गया। चक्का जाम विरोध करने वालों में संगवरिया पंचायत के महिला समूह एवं आसपास के ग्रामीणों के द्वारा बनुवा मोड़ पर शामिल थे । इस अवसर पर वार्ड सदस्य शीला देवी आनंद चंद्रवंशी भी वार्ता में शामिल हुए। मुखिया संजय राम ने बताया कि यह किराया एक सितंबर से लागू किया जाएगा। इस निर्णय से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया। लोगों ने मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को सही निर्णय के लिए बधाई देते हुए आवागमन को बहाल कर दिया।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating