जय भवानी संघ दुर्गा पूजा कमेटी ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा प्रखंड अंतर्गत कमता में जय भवानी संघ के द्वारा श्री श्री अष्टभुजी कामेश्वरी माता रानी के दरबार से कलस यात्रा निकाली गयी। जिसमें श्रद्धालु भक्तों ने पपरवा धाम से जल उठाकर श्री श्री अष्टभुजी कामेश्वरी माता मंदिर पहुंचे। वहीं आचार्य श्री राजु पांडे जी के द्वारा कलश स्थापना करते हुए मां के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा शुरू किया गया। मातृशक्ति के इस महापर्व में मां दुर्गा के अनेक रूपों की यहां पूजा की जाती है,वहीं इसका समापन 5 अक्टूबर को होगा।साल में कुल दो बार नवरात्रि का त्यौहार आता है लेकिन चैत्र और शारदीय नवरात्रि को काफी खास रूप से मनाया जाता है। आपको बताते चलें कि कोरोना काल के वजह से 2 सालों से पूरे बिशुनपुरा प्रखंड में दुर्गा पूजा मनाया नहीं गया था। इस वर्ष श्रद्धालु भक्तों में खुशी की लहर है । इस नवरात्रि का त्योहार संपूर्ण प्रखंड में काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है।इस पर्व की शुरूआत कलश स्थापना के साथ शुरू किया गया,वहीं अष्टमी और नवमी तिथि पर जय भवानी संघ कामता पिपरी के द्वारा कन्या पूजन तथा नवमी को भव्य भंडारा का आयोजन किया जाता है। मौके पर कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating