नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी एवं उपाध्यक्ष मीरा पांडे ने हरी झंडी दिखाकर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने का कार्य गढ़वा वेस्ट मैनेजमेंट के द्वारा किया शुरू
नगर परिषद गढ़वा के द्वारा आज दिनांक 22.09. 2022 दिन मंगलवार को डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने का कार्य गढ़वा वेस्ट मैनेजमेंट के द्वारा शुरू कर दी गई है। आज इसकी शुरुआत नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी एवं उपाध्यक्ष मीरा पांडे ने हरी झंडी दिखाकर किया।
इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी ने कहा कि आज से वार्ड नंबर 1,2, 3, 4, 5, 15, 16, 17 में डोर टू डोर कचरा घर-घर से संग्रह की जाएगी ।
इसमें सुबह 6:30 बजे से 1:00 बजे दोपहर तक यह सभी चयनित वार्डों में घर-घर कचरा संग्रह की जाएगी। एवं 3:00 बजे शाम से 10:00 रात्रि तक कचह री रोड से रंका रोड तक तथा रंका रोड से बस स्टैंड गढ़वा तक एवं मेन रोड टंडवा पुरन चौक होते हुए टंडवा ताड़ी तक सभी दुकानदारों से कचरा संग्रह की जाएगी। पहले से हमारी तीन गाड़ियां वार्ड नंबर 01,02,07,10,11 12 13 14 ,18,19,20,21 पहले से डोर टू डोर संग्रह कर रही है। नगर परिषद उपाध्यक्ष मीरा पांडे ने कहा कि सभी लोगों से अपील करती हूं कि वह अपने घर तथा दुकान का कचरा गाड़ी आने पर गाड़ी में ही डालें। इधर-उधर कचरा ना फेंके जिससे कि नगर परिषद स्वच्छ एवं सुंदर बना रहे ।आपकी भागीदारी एवं सहयोग जरूरी है। इस मौके पर मुख्य रूप से नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अलख पांडे वार्ड पार्षद घनश्याम कुमार वार्ड प्रतिनिधि कृष्णा केसरी वार्ड प्रतिनिधि सुरेंद्र कश्यप वार्ड प्रतिनिधि बबलू कुमार एवं मेठ प्रभारी बिंदु राम एवं राजेश कुमार उपस्थित थे।
Next post
सेवा निवृत्त स्कूल प्रधानाध्यापक के निजी मकान के कमरा को दबंग किराएदार ने जबरन किया कब्जा।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating