जिप सदस्य एवं एसआई ने किया मानवता का मिसाल पेश, चारों ओर हो रही है चर्चा

विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा शंकर मोड़ के पास वीरेंद्र बीज भंडार से लेकर साहिल मेडिकल स्टोर तक, सड़क की स्थिति काफी दयनीय थी, आए दिन रोज घटना -दुर्घटनाएं होती रहती थी। जिसे जिला परिषद ने संज्ञान में लेकर कार्य कराया था।
आपको बताते चलें कि जिप सदस्य ने कुछ दिन पहले ही पीडब्लूडी जेई के साथ मिलकर सड़क मरम्मती करवाए थे ,लेकिन पानी का निकास नहीं होने के कारण पुनः जल -जमाव होता देख, जिला परिषद सदस्य शंभू राम चंद्रवंशी वह बिशुनपुरा थाना एसआई संजय कुमार महतो ने खुद कुदाल और फावड़ा उठाकर पानी निकालने लगे जो एक मानवता का मिसाल साबित हुआ। ऐसे जिला परिषद व एसआई पाकर बिशुनपुरा के लोग गदगद हैं। चिल -चिलाती हुई धूप में जी तोड़ मेहनत कर कुछ हद तक पानी निकालने में भी कामयाब हुए लेकिन काम बनता ना देख ,कल जेसीबी की मदद से खुदाई होगा ,ताकि पानी का निकासी हो सके। यदि पानी का निकास नहीं हुआ तो आते -जाते राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस कार्य को जिप सदस्य ने चुनौती के रूप में लेते हुए कहा कि इसे अविलंब पूरा करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। इस मौके पर डॉक्टर एडी सिंह, हसमत अंसारी, रामा यादव, गोपाल राम, श्यामसुंदर चंद्रवंशी, संजय प्रसाद गुप्ता, अशोक प्रसाद गुप्ता, शिव प्रसाद साह, भोलानाथ साहू, चंदू मेहता, विश्वनाथ प्रसाद, सुदामा राम इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating