परियोजना कन्या उच्च विद्यालय में शिक्षकों की कमी पर लिया गया जायजा।
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट
रंका अनुमंडल मुख्यालय के परियोजना कन्या उच्च विद्यालय के बच्चियों द्वारा जानकारी दिया गया कि स्कूल में लगभग 850 की संख्या में बच्चियों का नामांकन है। इस विद्यालय में लगभग 700 बच्चियां दूर के क्षेत्र से आते हैं। इस विद्यालय में मात्र 2 शिक्षक हैं जो पठन-पाठन कार्य को किसी तरह से चला रहे हैं। बच्चियों द्वारा बताया गया कि यहां सभी विषय की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। शिक्षक नहीं होने की वजह से पढ़ाई में बहुत ज्यादा दिक्कत हो रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार सोनी ने स्कूल पहुंचकर बच्चियों की बात को गंभीरता से लिया और तत्काल अमल करते हुए शिक्षा उपनिदेशक पलामू प्रमंडल और जिला शिक्षा अधिकारी गढ़वा से बात कर समस्या से अवगत कराया और उन से अनुरोध किया कि जितना जल्द हो सके कम से कम 3 शिक्षकों का तत्काल प्रतिनियोजन किया जाए ताकि बच्चियों को पढ़ाई में दिक्कत ना हो और रिजल्ट 100% हो दोनों पदाधिकारियों के द्वारा आश्वासन दिया गया कि 4 से 5 दिनों के अंदर शिक्षकों का प्रतिनियोजन किया जाएगा ताकि बच्चियों के पढ़ाई में कठिनाई ना हो।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating