अपनी शादी का कार्ड देने आये युवक की दुर्घटना में मौत
गढ़वा – हाथीनाला राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर विंढमगंज थाना क्षेत्र के घिवही गांव में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। इससे बाइक सवार रांची निवासी सिंहासन राज के पुत्र मिथलेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार गुरुवार को हुए इस घटना के बाद मृतक के पास मिले शादी कार्ड एवं कागजात से उसकी पहचान की गई। इसके अनुसार रांची निवासी मिथलेश रेलवे लोको पायलट कर्मचारी है। वह बुलेट बाइक से चोपन में रिश्तेदार के यहां शादी का निमंत्रण कार्ड देने आया था। निमंत्रण कार्ड देकर वह अपने घर वापस लौट रहा था। घिवही गांव से गुजरने के क्रम में उसकी बाइक का अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि मिथलेश अपने आप को संभाल न सका और पेड़ से जोरदार टक्कर होने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची विंढम गंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating