पल भर में उजड़ा पुरा परिवार, खबर सुनकर आंखें हो जाएंगी नम,
गढ़वा ज़िला ब्यूरो अरमान खान
गाड़ी चलाने के दौरान आंख लगना पड़ा भारी।
दुखद घटना झारखण्ड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र से आई है। कार में सवार एक ही परिवार के 6 लोग रामगढ़ के बड़काकाना से जमशेदपुर गृह प्रवेश में हिस्सा लेने जा रहे थे। तभी शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे भीषण सड़क दुघर्टना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। बताया गया कि एनएच-33 पर नारगाडीह के पास खड़ी कंटेनर को राँची की ओर से आ रही कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें पति-पत्नी सहित 4 लोगों की मौत हो गई। 2 घायल हैं। मरने वालों की पहचान सुरेश करमाली, रेणुका देवी,बेटी संध्या और 8 माह की बच्ची मिष्टी के रूप में की गई है। इस घटना में सुरेश का बेटा प्रवीण कुमार और एक बेटी पुष्पा देवी घायल हैं। पुष्पा की स्थिति गंभीर होने पर टीएमएच में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते के बाद चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। वाहन में फंसे लोगों व मरने वालों के शव को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
पलामू में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का हुआ आयोजन!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा का आयोजन पलामू के चैनपुर में समस्त कमलापुरी समाज के...
Average Rating