आईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल
झारखण्ड के गुमला जिले में गुमला-लोहरदगा सीमा पर स्थित बुलबुल जंगल में आईडी ब्लास्ट हुआ है।जिसमें दो जवान के घायल होने की खबर आ रही है।घायल जवान कोबरा के बटालियन 203 जवान दिलीप कुमार एवं नारायण दास की पैर जमीन में लगाए गए आईडी बम पर पड़ जाने से घायल हो गए। यह घटना गुमला जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र में हुई है।घायल जवान को राँची भेजा गया। घटना सुबह करीब 9.30 बजे बताया जा रहा है।
गुमला, लोहरदगा व लातेहार जिला से सटे जंगलों को अपना सुरक्षित जोन बनाने के लिए नक्सलियों ने आइइडी बम लगा रखा है. ताकि पुलिस जब नक्सलियों को खोजने जंगल में घुसे तो आइइडी की चपेट में आकर पुलिस को नुकसान पहुंचे. परंतु नक्सलियों के इस आइइडी बम की चपेट में आने से गांव के बेकसूर ग्रामीण मारे जा रहे हैं। अगर हम गुजरते वर्ष 2021 की बात करें, तो अब तक पांच ग्रामीण आइइडी ब्लास्ट में मारे जा चुके हैं. जबकि एक दर्जन लोग घायल हैं. कुछ लोग बम से अपना पैर गंवा कर घर में अपाहिज बने बैठे हैं. दर्जनों पशुओं की मौत हो चुकी है. यहां तक कि गुमला में दो पुलिसकर्मी भी आइइडी की चपेट में आकर घायल हो चुके हैं.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
पलामू में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का हुआ आयोजन!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा का आयोजन पलामू के चैनपुर में समस्त कमलापुरी समाज के...
Average Rating