Read Time:1 Minute, 17 Second
बड़ी खबर पलामू के छत्तरपर से आई है जहां शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि छत्तरपुर थाना क्षेत्र के मुरुमदाग पंचायत के जौवरा ग्राम में जौवरा जंगल के पास डैम के नजदीक पत्थरों के बीच शव को देखा गया। इसके बाद मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। अब तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
छत्तरपुर के प्रभारी प्रियरंजन कुमार ने बताया कि जौवरा गांव के वार्ड सदस्य के पति सीताराम ने फोन कर मामले की सूचना दी। मृतक युवक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया गया। आसपास के लोगों से युवक के बारे में पूछताछ की गई लेकिन इसकी पहचान नहीं हो सकी।।