0 0
chhattisgarh Bijapur naxal news।शहिद जवान को मुख्यमंत्री ने दी अन्तिम विदाई। - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 52 Second

शाहिद जवान को मुख्यमंत्री ने दी अन्तिम विदाई।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में सिमडेगा के रहने वाले सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट शांति भूषण तिर्की का पार्थिव शरीर रविवार की सुबह रांची एयरपोर्ट पर पहुंचा. रांची एयरपोर्ट पर पार्थिव शरीर के आने के बाद वीर शांति भूषण अमर रहे, भारत माता की जय के नारों से पूरा एयरपोर्ट गूंजने लगा.

शांति भूषण के पार्थिव शरीर को सीआरपीएफ कैंप ले जाया गया जहां राज्य के राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित सीआरपीएफ और पुलिस के आला अधिकारी शहीद शांति भूषण तिर्की को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित किए.

शहीद हुए असिस्टेंट कमांडेंट शांति भूषण मूल रूप से सिमडेगा जिले के बोलबा प्रखंड के कसीरा गांव के रहने वाले थे. लेकिन उनका पूरा परिवार रांची के डिबडीह इलाके में कई वर्षों से रह रहा था. शहीद शांति भूषण तिर्की के पिता बीएसएफ से रिटायर होकर रांची स्थित आवास में ही रह रहे थे. छत्तीसगढ़ में पोस्टिंग होने के बाद शहीद की पत्नी पुष्पा तिर्की, 10 वर्षीय बेटा अनिकेत और ढाई साल की बेटी अनीशा, अपने दादा के साथ ही रांची स्थित घर में ही रह रहे थे.

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress