पलामू का मोस्ट वांटेड अपराधी बिहार से गिरफ्तार! बड़ी खबर Palamu News
पलामू पुलीस को मिली बड़ी सफलता, दर्जनों हत्या और आपराधिक घटनाओं में संलिप्त पलामू का मोस्ट वांटेड अपराधी बिहार से गिरफ्तार किया गया है।
झारखंड पुलिस को चकमा देकर बिहार फरार हो चुके कुख्यात अपराधी इंदल पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया। अपराधी पर पलामू जिले के हुसैनाबाद, छत्तरपुर, नवीनगर थाने में कुल 16 अलग-अलग मामले दर्ज हैं। पलामू पुलिस को सूचना मिली कि यह अपराधी बिहार के औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना इलाके में रह रहा है। इसके बाद झारखंड पुलिस ने बिहार पुलिस को संपर्क किया। झारखंड व बिहार की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी मूंगिया गांव से की गई। इंदल झारखंड में सक्रिय उग्रवादी संगठन JJMP से जुड़ा रहा है। वह मूल रूप से पलामू के सुकनाडेरा का रहने वाला है।
टंडवा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधी हुसैनाबाद पुलिस को चकमा देकर बिहार में घुस गया है। सूचना के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर विशेष टीम का गठन किया गया। बिहार पुलिस से संपर्क कर अपराधी के सभी अड्डों पर छापेमारी की गई। इसमें यह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
बाढ़ में फंसे वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया
मोहम्मदगंज। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलुवा के समीप बह रही कोयल नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि के कारण...
होली पर्व एंव रमजान के लेकर थाना परिसर मे शांति समिति का हुआ बैठक
परवेज़ आलम की रिपोर्ट पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना परिसर मे सोमवार को होली पर्व एंव रमजान के लेकर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दो दिनी फ्री आई कैम्प का किया गया शुभारंभ
Report By लवकुश कुमार सिंह । Editing By chandesh kumar patel विश्रामपुर। लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन 27 से
रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड)विश्रामपुर। विश्रामपुर शहर स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आगामी 27...
बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
हैदर नगर से अंकित सिंह की रिपोर्टपलामू: बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे एक युवक...
Average Rating