प्रखंड के विभिन्न गांवो में संचालित पीडीएस दुकानों का एमओ ने किया निरीक्षण,दिए कई दिशा- निर्देश
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट

बिशुनपुरा: चावल दिवस के अवसर पर अंचलाधिकारी सह एमओ सुश्री निधि रजवार ने विशुनपुरा प्रखंड के विभिन्न जन वितरण प्रणाली के दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को कई आवश्यक दिशा -निर्देश दिया। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक 15 व 25 तारीख को प्रखंड के पीडीएस दुकानों पर चावल दिवस मनाया जाता है। इसके तहत् संबंधित कर्मी को पंचायतों में प्रतिनियुक्त कर वितरण व्यवस्था के साथ -साथ अन्य कार्यों की जांच का निर्देश दिया गया है। इससे व्यवस्था में सुधार की गुंजाइश बढ़ी है । प्रखंड में कहीं भी वितरण में गड़बड़ी ना हो इसके लिए अंचलाधिकारी सह एमओ पैनी नजर बनाई हुई है । एमओ ने कहा कि जो लोग चावल दिवस पर अपनी जनवितरण प्रणाली की दुकान नहीं खोलते हैं ऐसे दुकानदारों के खिलाफ विभाग के द्वारा कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एमओ की उपस्थिति में सभी जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर पीएच कार्डधारियों के बीच राशन का वितरण किया गया।

More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating