रमना शाखा मे पदस्थापित उप शाखा प्रबंधक निशा कुमारी के तबादला के बाद सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोगों ने मनाया विदाई समारोह!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना- झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के रमना शाखा मे पदस्थापित उप शाखा प्रबंधक निशा कुमारी के तबादला के बाद बैंक के ग्राहकों के साथ-साथ कई प्रबुद्ध नागरिक,सामाजिक कार्यकर्ता और गण्यमान लोगों ने समारोह पूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दिया।इस दौरान वरिष्ट ग्राहक सुनील कुमार,दिपक कुमार सिंह,अशर्फी लाल चंद्रवंशी,धनंजय कुमार सहीत कई लोगों ने कहा कि रमना शाखा मे पदभार लेने के दिन से ही निशा कुमारी का व्यवहार ग्राहकों के साथ बेहतरण बना रहा ।परिणाम स्वरुप लगभग चार साल से बैंक मे कार्यरत निशा सिंह से किसी को शिकायत नही रहा।अपने विदाई समारोह के मौके पर निशा कुमारी ने कहा कि मेरा पहला पदस्थापन झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के रमना शाखा मे 2019 मे हुआ था लगभग चार साल के अवधि के दौरान बहुत कुछ अनुभव प्राप्त करने का मौका मिला।ग्राहक और व्यसायीओं का सहयोग मिला।उन्होने का कि उपभोगताओ के काम को समय पर निपटाने तथा संतुष्ट करने का हर संभव प्रयास किया हुँ।उन्होंने कहा कि रमना वासियों ने जो प्रेम और संम्मान दिया है वह हमेशा याद रहेगा।इस अवसर चिनिया बैंक के पुष्कर पांडेय,बुका बैंक के दिव्या कुमारी,आलोक कुमार सिंह,अरुण कुमार ठाकुर,डा.नीरज कुमार,अनील कुमार गुप्ता,सुमीत कुमार,अनील कुमार सोनी,नंदकिशोर प्रसाद,निलेश कुमार,सुनील कुमार गुप्ता,विरेद्र कुमार,उपेद्रं कुमार यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating