सेल का जर्जर क्वार्टर ढहा, एक बच्चे की मौत
सेल का जर्जर क्वार्टर ढहा, एक बच्चे की मौत
हृदयविदारक घटना गढ़वा के भवनाथपुर में टाउनशीप से आई। सेल का जर्जर क्वार्टर गिरा और एक गरीब मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटनास्थल पर चिखपुकार मच गई।एक अभागा बिना पिता का गरीब बच्चा जर्जर मकान से ईट पत्थर चुनने गया था लेकीन उसे क्या पता मकान जर्जर क्या होता है अचानक मलबा उसके ऊपर गिरा और उसकी मौत हो गई। एक विधवा मां ने अपना बेटा खो दिया। एक मां की गोद सूनी हो गई जो उसके लिए जर्जर मकान से ईट पत्थर चुनने गया था। शनीवार को दिन में हुए हादसे में 12 वर्षीय अजित कुमार पिता स्व सरजू डोम की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। स्थनीय लोगों ने अपना भरपूर सहयोग निभाया जिन्होंने घायलों को मलबे से निकाल अस्पताल पहुंचाया। घायलों को बाहर निकालने में स्थानीय ग्रामीण अजय शोणि , अखबार विक्रेता दुबे ,शिक्षक दिवाकर चौधरी ,सहित लोंगो ने इंसानियत की मिशाल पेश की।
इस तरह की घटना होना चिंता का विषय है स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासन और सरकार को सोचना चाहिए इतना बड़ा हादसा कैसे हो गया। और इसके लिए आगे क्या कदम उठाने चाहिए।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating