नशेड़ी युवक ने गले में सांप डाल लूट लिए पैसे
जमशेदपुर से एक अजीब-ओ-गरीब मामला सामने आया है. यहां बागबेड़ा इलाके के एक युवक ने नशे के लिए दूसरे युवक की गले में सांप डालकर पैसे लूट लिए. पुलिस ने इस मामले में 3 युवकों को गिरफ़्तार कर लिया है.
युवको की पहचान बाबाकुटी निवासी अभय कुमार यादव, राजू कुमार साव और निशांत सिंह के रूप में की है. पूछताछ में पता चला है कि अभय फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के कैरेक्टर डेफिनेट से बेहद प्रभावित है. वह हकीकत में अक्सर कुछ अजीबोगरीब हरकत करता रहता है. इसमें उसके दो दोस्त अक्सर उसका मदद करते हैं.
वही आगे पता चला है कि घटना के समय अभय नशे की हालत में था.उसने नशे की हालत में एक सपेरे से सांप को छीन लिया और फिर सांप को गले में लपेट कर इधर उधर चक्कर लगा रहा था. इसी बीच उसने वायरलेस मैदान में गणेश निषाद नाम के युवक से नशा करने के लिए रुपये की मांग की. मना करने पर उसने अपने गले से सांप निकाला और गणेश के गले में लपेट कर उससे रुपये की लूट कर ली. पुलिस ने इनके पास से लूटे गए 2650 रुपये भी बरामद किया है. घटना में प्रयुक्त स्कूटी को भी पुलिस ने बरामद किया है. अभय यादव 5 दिनों पहले ही जेल से छूट कर बाहर आया है.पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
पलामू में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का हुआ आयोजन!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा का आयोजन पलामू के चैनपुर में समस्त कमलापुरी समाज के...
Average Rating