लातेहार ज़िले के महुआडांड़ थाना पुलिस ने लेवी के एक लाख 70 हजार रूपये के साथ दो माओवादी समथर्क को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए महुआडांड़ डीएसपी राजेश कुजूर ने बताया कि ये दोनों ग्राम बोहटा से माओवादी संगठन के लिए पैसा उठाकर बाईक से महुआडांड होते छत्तीसगढ़ की ओर जा रहे थे। लातेहार एसपी निर्देशानुसार इसकी सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए महुआडांड थाना प्रभारी आशुतोष यादव द्वारा टीम गठित कर छापामारी अभियान के तहत महुआडांड स्थित आईआरबी पुलिस कैप के समीप दोपहर को बैरियर लगाकर गहन चेकिंग अभियान चलाया गया । जहाँ चेकिंग के दौरान महुआडांड की ओर आने वाली एक बाईक सवार पुलिस को देख कर भागने लगा। पुलिस जवान के द्वारा तत्परता दिखाते हुए दोनों बाईक सवार को दौड़ाकर धर दबोचा गया। डीएसपी ने बताया कि चेकिंग के दौरान इनके पास से एक काला बैग से एक लाख सतर हजार रुपये, दो स्मार्टफ़ोन, एक किपेड मोबाइल बरामद किया गया। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जप्त किया गया है।दोनों अभियुक्तों की पहचान अमानत अंसारी पिता गरीबा अंसारी ग्राम पुनदाग, थाना समारी जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ व दूसरा रमुज अंसारी पिता कुदुश मिंया नावडीह थाना छिपादोहर के रूप में की गई।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
जिला नियोजनालय, लातेहार के द्वारा एक दिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन
झारखण्ड दृष्टि न्यूज़ लातेहार / बरवाडीह से अनिल कुमार की रिपोर्टलातेहार । लातेहार खेल स्टेडियम मे जिला नियोजनालय के द्वारा एक...
चलती मालगाड़ी में युवक ने कूदकर दी जान
बरवाडीह से अनिल कुमार की रिपोर्ट बरवाडीह : बरकाकाना सीआईसी सेक्शन अंतर्गत बरवाडीह रेलवे स्टेशन में एक नंबर लाइन में...
महाकुंभ से लौटने के दौरान कार दुर्घटना में सांसद महुआ घायल बेटे बहू भी अस्पताल में भर्ती
संवाददाता दयानंद यादव (सब न्यूज़ कॉर्डिनेटर हेड)झारखंड के लातेहार जिले में यह कर दुर्घटना हुई जिसमें राज्यसभा सांसद महुआ मांझी...
आवासीय विद्यालय के अधिकारी 50000 रूपये घूस लेते गिरफ्तार
लातेहार। नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रोशन कुमार बक्शी को 50000 रूपये घूस लेते पलामू एसीबी की टीम ने...
धरना का दुसरा दिन।
*भुसाढ़ स्कूल खोलने की मांग को लेकर छात्र छात्राओं ने स्कुल में दुसरे दिन भी दिया धरना*
माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री से धरना पर बैठे छात्र छात्राओं की स्कूल खोलवाने की गुहार
पंचायत समिति सदस्य अयुब खान भी छात्र छात्राओं के मांगों के समर्थन में धरना पर ।
लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट चंदवा (लातेहार) कामता पंचायत के राजकीय प्राथमिक मध्य विद्यालय भुसाढ को खोलने की मांग को...
बालूमाथ पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
बालूमाथ पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल।लातेहार में पति निकलापत्नी का हत्याराबालूमाथ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना...
Average Rating