अपराध मुक्त बनाने को लेकर बीडीओ और थाना प्रभारी ने व्यवसायियों के साथ की बैठक!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट
केतार मुख्य बाजार में शुक्रवार को बीडीओ सावित्री कुमारी और थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने केतार बाजार के व्यवसायियों के साथ बैठक किया। बैठक में व्यवसायियों ने कहा कि लगातार केतार बाजार में चोरी की घटना घटते रहती है। लेकिन इसका उद्भेदन नहीं हो पाता है। और बाजार में गाड़ी नहीं जाने की वजह से व्यवसायियों को सामान लाने ले जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जिससे प्रतिदिन बाजार में गिरावट हो रहा है। वहीं बीडीओ सावित्री कुमारी ने कहा कि केतार बाजार के मुख्य चौक पर स्ट्रीट लाइट जल्द ही लगाया जाएगा। जिससे चौक चौराहों पर आने जाने वाले लोगों को परेशानी ना हो। और जो लोग सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए हुए हैं वे लोग अतिक्रमण खाली कर दें। वहीं थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने कहा कि सभी व्यवसाय लोग जो सक्षम है वे लोग अपने-अपने दुकान पर सीसीटीवी कैमरा लगाए। जिससे अपराध करने वाले में डर बना रहेगा। और लगातार गस्ती गाड़ी घुमते रहेगा। वहीं मौके पर मुखिया प्रमोद कुमार, रामविचार साहु, विश्वनाथ साह, विनोद प्रसाद, अमरनाथ जायसवाल, रामश्रय कमलापुरी, नीरज कमलापुरी, विजय पाल सहित अन्य व्यवसाय लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating