मुख्यालय स्थित पंचमुखी मंदिर परिसर में भाजपा नेता डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने फीता काट कर होली मिलन समारोह का किया उद्घाटन
पलामू जिला ब्यूरो लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट

विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय स्थित पंचमुखी मंदिर परिसर में मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.इस दौरान लोगो ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई दी.समारोह का उद्घाटन स्थानीय विधायक पुत्र सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी,विधायक प्रतिनिधि रामचंद्र यादव व विश्रामपुर थाना के एसएआई अनंत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया.कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी विजय कुमार रवि व संचालन राजन पांडेय ने किया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि धार्मिक पर्व-त्योहार में छुपे संदेश को समझने की जरूरत है.होली हम सब को एकजुटता का संदेश देता है.होली के सात रंगों में सराबोर होने के बाद बड़े-छोटे का भेदभाव मिट जाता है.कार्यक्रम में भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक विजय बवाली व मनोज भारती ने एक से बढ़ कर एक होली के गीत गाकर लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया.मौके पर समाजसेवी ज्वाला गुप्ता,हरेकृषणा सिंह,संजय ठाकुर,निरंजन सिंह खरवार,रामकुमार ठाकुर,सुरेंद्र चंद्रवंशी,भोला भंडारी,पारश चंद्रवंशी,असलम बहादुर विद्यानंद प्रभाकर,अशोक दुबे सहित कई लोग मौजूद थे.

More Stories
बाढ़ में फंसे वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया
मोहम्मदगंज। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलुवा के समीप बह रही कोयल नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि के कारण...
होली पर्व एंव रमजान के लेकर थाना परिसर मे शांति समिति का हुआ बैठक
परवेज़ आलम की रिपोर्ट पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना परिसर मे सोमवार को होली पर्व एंव रमजान के लेकर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दो दिनी फ्री आई कैम्प का किया गया शुभारंभ
Report By लवकुश कुमार सिंह । Editing By chandesh kumar patel विश्रामपुर। लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन 27 से
रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड)विश्रामपुर। विश्रामपुर शहर स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आगामी 27...
बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
हैदर नगर से अंकित सिंह की रिपोर्टपलामू: बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे एक युवक...
Average Rating