हर्षोल्लास के साथ रंगों का त्योहार होली हुआ संपन्न, ढोलक और झाल से पारंपरिक होली गीतों पर जमकर उड़े अबीर-गुलाल
मेराल से राज कुमार साह के रिपोर्ट
मेराल में रंगों का त्योहार होली मेराल सहित पूरे प्रखंड में शनिवार को पारंपरिक उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष पूर्णमासी 2 दिन में होने से शुक्रवार और शनिवार दोनों दिन होली की धूम रही। गुरुवार की देर रात्रि में होलिका दहन हुई। कुछ जगहों पर शुक्रवार की दोपहर से ही लोगों ने अपने कुलदेवता का पूजन कर होली मनाई। इसी दिन घरों में एक से बढ़कर एक पकवान बनाने व खाने-खिलाने के साथ रंग अबीर से होली का सिलसिला आरंभ हो गया जो शनिवार की देर शाम तक चलता रहा।

पुआ-छोला और दहीबड़ा का चलता रहा दौर
होली को लेकर प्रायः सभी घरों में पकवान बनता है जिसे परिवार और निकट सम्बंधियों, इष्ट मित्रों के साथ पकवानों के स्वाद के साथ अबीर गुलाल लगाकर खुशियां मनाई।
रंगों से किया सराबोर : होली को लेकर बच्चों, युवकों व महिलाओं ने पिचकारियों से एक-दूसरे को लाल, पीले और हरे रंगों से सराबोर कर दिया। बच्चों ने गांवों व मुहल्ले के घर-घर जाकर हंसी-ठिठोली करते हुए लोगों के साथ जमकर होली खेली और रंगों से सराबोर कर एक दूसरे को होली की बधाई दी।

होली गीतों से वातावरण पूरी तरह खुशनुमा
होली के अवसर पर लोगों ने अपने अपने मुहल्ले व गांवों के चौपालों पर वाद्य यंत्रों के साथ होली के गीतों पर नाचते झूमते रहे। इस दौरान ढोलक और झाल के पारंपरिक होली गीतों से वातावरण पूरी तरह खुशनुमा बना रहा।
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating