टंडवा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का दिया आवेदन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना। प्रखंड के टंडवा पंचायत के उप मुखिया ( वर्तमान में प्रभारी मुखिया) पद पर चयनित पुनम देवी के खिलाफ वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। उक्त प्रस्ताव की जानकारी रमना सीओ सह बीडीओं विकास पांडेय को देने के अलावे 18 फरवरी को उपायुक्त शेखर जमुआर को भी दिया गया है। बताते चले कि टंडवा पंचायत के निर्वाचित मुखिया संतोष कुमार सिंह के एक मामले में प्रभार मुक्त होने के बाद उप मुखिया पुनम देवी को वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रभार सौंपा गया है, लेकिन गत दिनों पंचायत के 13 वार्ड सदस्यों ( 13 वार्ड में 3 वार्डों में चुनाव नही हुआ है)| फिलहाल 10 वार्ड सदस्य ही हैं। सदस्यो में 9 वार्ड सदस्यों ने प्रभारी मुखिया पुनम देवी के क्रिया कलाप और विकास योजनाओं में पारदर्शिता नहीं रखने के आरोप में बैठक कर अविश्वास प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया है। अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में भुवनेश्वर मेहता,अनिल राम,यशोदा देवी,मीरा देवी,सीमा देवी,शहनाज बीवी, हेवंती देवी,रूपेश सिंह,उषा देवी शामिल है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating