0 0
युवा पत्रकार सोनू राम के नेतृत्व में होली मिलन समारोह सह पत्रकार सम्मेलन का हुआ आयोजन। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 54 Second



बरवाडीह। प्रखंड के बेतला मड हाउस में बुधवार को प्रखंड स्तरीय सोनू राम जिला ब्यूरो पत्रकार के अगुवाई में होली मिलन समारोह सह पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें प्रखंड के बरवाडीह,बेतला,छिपादोहर के एक दर्जन से अधिक पत्रकार शामिल हुई.होली मिलन समारोह  कार्यक्रम से पूर्व एक बैठक हुई.  वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोनू राम पत्रकार ने बताया कि जिसमें आपसी एकजुटता बनाए रखने पर जोर हमसे पत्रकार को संकल्प लेना चाहिए वही किसी तरह की समस्याओं लेकर आपसी तालमेल से निदान  करने का  निर्णय लिया गया.बैठक में कहा गया कि पत्रकारों को पेंशन प्रदान करने के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम चलाए जाते हैं.जिसका लाभ सभी  को मिलना चाहिए . जिसमें उन्हें एक निश्चित राशि की पेंशन के रूप में दी जानी चाहिए .निर्णय लिया गया कि पत्रकारों को पेंशन लागू होने तक हम सभी एकजुट होकर दूसरे संगठन के साथ मिल कर आंदोलन करेंगे.सभी पत्रकारों को अटल पेंशन योजना का लाभ मिले . यह योजना असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए है, जिसमें पत्रकार को भी शामिल किया जाए.प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना जो असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए है जिसमें पत्रकार भी शामिल हो.बैठक में अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई. इसके उपरांत होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें सभी पत्रकारों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं  दी. कार्यक्रम के अंत में  पत्रकारों के बीच सामूहिक भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पत्रकार संजय कुमार, अर्जुन विश्वकर्मा, नंदकिशोर प्रजापति, अख्तर अंसारी, शशि शेखर, मयंक विश्वकर्मा, सोनू राम,रवि कुमार गुप्ता,राम निवास  पाठक,सुमित कुमार, प्रमोद कुमार ठाकुर, दीपक राज, अकरम अंसारी, संतोष सिंह,सुरेंद्र कुमार, सूरज कुमार समेत अन्य लोग  शामिल थे.

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress