चैत्र नवरात्र की महाभंडारा के साथ नवाह्न पारायण महायज्ञ संपन्न
विकास कुमार की रिपोर्ट
मेराल। प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम मंदिर का पांचवा वार्षिक महोत्सव के 9वें दिन श्री रामचरित्र मानस नवाह्न पारायण महायज्ञ का समापन पूर्णाहुति के पश्चात भव्य भंडारे के साथ हो गया। चैत्र नवरात्र के नवमी पूजन कार्यक्रम हवन यज्ञ श्रद्धा भाव से किया गया। रामनवमी सह वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित महाभंडरा का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, मुखिया उर्मिला देवी, डॉ अनिल साव, रामसागर महतो समाजसेवी मुन्ना राम, देवी धाम संचालन समिति के अध्यक्ष संजय भगत, प्रेमचंद प्रसाद, वीरेंद्र साव आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर अतिथियों ने रामनवमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भगवान राम के द्वारा बताए गए मार्गों पर चलने की सलाह दी। महाभंडारा में हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। उस मौके पर संचालन समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय प्रसाद गुप्ता, कृष्णा प्रसाद कुशवाहा,बीडीसी पति नथुनी राम, विनोद प्रसाद, प्रमोद महाजन, डॉ लालमोहन, नवीन जायसवाल, महेंद्र, मनोज, विनोद कुशवाहा, अनुज सहित आयोजन समिति के कई पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग थे। अध्यक्ष संजय भगत ने बताया कि महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार की रात्रि में भोजपुरी सिनेमा के उभरते स्टार आर्यन बाबू एवं सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायिका खुशबू शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा भव्य भक्ति जागरण का आयोजन होगा, जिस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं विधायक नरेश प्रसाद सिंह करेंगे। श्री भगत ने क्षेत्र वासियों से समापन के अवसर पर आयोजित भव्य देवी जागरण कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।





About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating